फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Yume celebrated the birth of Hazrat Ali Shaukat glory

शानो शौकत से मनाई हजरत अली की यौमे पैदाइश

Thu, 21 Apr 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Thu, 21 Apr 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
 हजरत अली की यौमे पैदाइश शानो शौकत से मनाई गई। मौलानाओं ने उनकी करामाती जिंदगी
विज्ञापन

पर रोशनी डाली।
इस दौरान मुल्क में अमन चैन की दुआ की गई।शहर के मोहल्ला भूरे खां स्थित मस्जिद मोटा पाकड़ पर हुए कार्यक्रम मेें इमाम मौलाना हाफिज कारी इस्माइल ने हजरत अली की करामाती जिंदगी पर तफसील से रोशनी डाली। हनीफ खां की टाल पर भी जश्न-ए-हजरत मौला अली मनाया गया। यहां शकील शाह खां ने उनकी शान में मनकबत पेश की। मौलानाओं ने तकरीरें की। सलातो सलाम के बाद फातिहा दिलाई गई और मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी गई। इस मौके पर सेकेट्ररी अच्छन मियां, मोहसिम खां, मुदस्सिर खां, अब्दुल कदीर खां, हाजी नुसरतउल्ला वेग, हाजी वजाहत खां, शाहदाब खां, हाजी रईस खां, रेहान खां, शकील खां आदि मौजूद रहे। इधर, रोजी फ्लावर स्कूल में भी हजरत अली की यौमे पैदाइश के मौके पर कुरआन ख्वानी का एहतमाम किया गया। विद्यार्थियों ने तिलावते कुरआन की और हजरत साहब की जिंदगी पर रोशनी डाली। इस मौके पर प्रधानाचार्य नूर मोहम्मद समेत स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed