फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Yuemvi against administration Students opened the front

यूएमवी प्रशासन के खिलाफ छात्राओं ने खोला मोर्चा

Sat, 12 Dec 2015 11:18 PM IST
plibhit
plibhit Updated Sat, 12 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन

उपाधि महाविद्यालय के संस्थागत छात्राओं की हुई बैठक में महाविद्यालय पर बरेली में फुटबॉल टीम न भेजे जाने का आरोप लगाते हुए रोष जताया गया।

विज्ञापन

शहर के राम इंटर कॉलेज के समीप एक आवास में शनिवार को हुई बैठक में छात्रा स्वाति मिश्रा ने कहा कि उपाधि महाविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों को अपनी राजनीति का शिकार बना रहा है। महाविद्यालय द्वारा छात्राओं की टीम को केसीएमटी बरेली में होने वाले फुटबॉल मैच में शामिल होने से रोका दिया गया। छात्राओं ने इसको लेकर ज्ञापन सौंपा तो प्राचार्य, चीफ प्राक्टर व क्रीड़ा अधिकारी ने धक्का देकर निकाल दिया। छात्राओं की मदद को एमए फाइनल के छात्र व छात्र युवा परिषद के अध्यक्ष सतीश गिरि ने प्राचार्य से मिलकर खेल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की तो उन पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर निष्कासन कर दिया गया। छात्राओं ने महिला चीफ प्रॉक्टर व शिक्षाशास्त्र विषय के शिक्षक की व्यवस्था कराने, दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक खेलकूद का समय निर्धारित कराने आदि की मांग की। पांच दिन के भीतर मांगें पूरी न होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई। इस मौके पर जसवंती, वंदना, निशात, अंजुम, गंगा, सुविदा, संगीता, प्रियंका, नेहा, रेशमा आदि छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इधर सछास के पूर्व पदाधिकारियों की बैठक में उपाधि महाविद्यालयों के शिक्षकों पर राजनीति करने का आरोप लगाया गया। कहा गया कि यदि कोई विद्यार्थी इसको लेकर आवाज उठाता है तो उसका निष्कासन कर दिया जाता है। बैठक में हरगोविंद गंगवार, नरेंद्र गोस्वामी, अमित गंगवार, शशांक गंगवार रेशू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed