फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   youths molest girl who went to temple in Pilibhit

Pilibhit News: मंदिर गई युवती से युवक ने की छेड़खानी, शिकायत करने पर पिता को किया लहूलुहान

Mon, 27 Nov 2023 05:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Nov 2023 05:41 PM IST
सार

पीलीभीत में एक युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया है। मंदिर जा रही युवती से युवक ने छेड़खानी कर दी। शिकायत पर आरोपी पक्ष ने पीड़िता के पिता को पीटकर घायल कर दिया।  

विज्ञापन
youths molest girl who went to temple in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के एक मोहल्ले के मंदिर में पूजा करने गई युवती के साथ युवक ने छेड़खानी की। युवती ने घर जाकर परिजन को बताया तो वह शिकायत करने युवकों के घर गए। आरोप है कि लड़कों व उनके घरवालों ने धारदार हथियार से हमला कर युवती के परिजनों को घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री शनिवार की सुबह मंदिर पर पूजा करने के लिए गई थी। पूजा करने के बाद जब वह घर लौट रही थी तो वहां मौजूद गांव गणेशपुर गौटिया निवासी पवन पुत्र टीकाराम उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर वहां मौजूद लोगों ने उसकी पुत्री को बचाया। इसके बाद घर आकर युवती ने पूरे मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन


Pilibhit: डीजे पर डांस कर रही युवती से रिश्तेदारों ने की शर्मनाक हरकत, चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन युवक के घर शिकायत करने के लिए गए तो पवन, उसके पिता व भाई ने दरांती से हमला कर दिया। जिससे युवती का पिता घायल हो गया। इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पवन उसके पिता टीकाराम और भाई रितेश के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed