{"_id":"6602bb32f74259123706be61","slug":"youths-entered-the-house-and-tried-to-rape-the-woman-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-113919-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: युवकों ने घर में घुसकर महिला से की दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: युवकों ने घर में घुसकर महिला से की दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
माधोटांडा क्षेत्र का मामला, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संंवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर। पति की गैर मौजूदगी में गांव के दो युवकों ने घर में घुसकर महिला के साथ अश्लील हरकतें की और दुष्कर्म की कोशिश की। घर पहुंचे पति के साथ मारपीट की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
माधोटांडा के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 25 मार्च को पति गांव में ही होली मिलने गए थे। रात करीब आठ बजे वह घर में अकेली थी। इस दौरान युवक एक अन्य साथी के साथ घर में घुस आया। दोनों नशे में थे। आरोप है कि पति के बारे में जानकारी करने के बाद आरोपियों ने होली खेलने की बात कहकर अश्लील हरकतें की।
मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म की कोशिश की। घर लौटे पति ने युवकों को देख लिया। विरोध करने पर युवक मारपीट करने लगे। आरोपियों के परिजन भी वहां पहुंच गए। उन्होंने भी मारपीट की। एसओ अचल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।