{"_id":"67d82223c8e960677c020fc0","slug":"youths-created-ruckus-by-drinking-alcohol-in-the-restricted-area-of-pilibhit-tiger-reserve-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत टाइगर रिजर्व: जंगल के प्रतिबंधित क्षेत्र में युवकों ने शराब पीकर मचाया उत्पात, पुलिस ने की ये कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत टाइगर रिजर्व: जंगल के प्रतिबंधित क्षेत्र में युवकों ने शराब पीकर मचाया उत्पात, पुलिस ने की ये कार्रवाई
Mon, 17 Mar 2025 06:53 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 17 Mar 2025 06:53 PM IST
सार
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंचे पांच युवकों ने शराब पीकर जमकर हंगामा किया। वनकर्मियों ने रोका तो उनसे भिड़ गए। जानकारी होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर युवकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल के प्रतिबंधित क्षेत्र में शराब पीकर युवकों ने उत्पात मचाया। जानकारी पर वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मना किया तो युवक उनसे भी अभद्रता करने लगे। इसके बाद आरोपी युवक भाग गए। मामला अफसरों तक पहुंचा तो सुनगढ़ी पुलिस ने घेराबंदी कर पांच युवकों को पकड़ लिया। सभी का शांतिभंग में चालान किया गया।
विज्ञापन
मामला रविवार शाम का है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंचे पांच युवक शराब पीकर शोरशराबा करने लगे। इसकी जानकारी होने पर क्षेत्रीय वनकर्मी मौके पर पहुंचे और नियमों का हवाला देकर विरोध किया। इसपर युवक वनकर्मियों से अभद्रता करने लगे। चीख चिल्लाते हुए युवक वहां से भाग आए। इसपर वनकर्मियों ने अफसरों को सूचना दी।
विज्ञापन
आला अफसरों के दखल के बाद सुनगढ़ी पुलिस सतर्क हुई और घेराबंदी कर पांचों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम गौरव, राघव, रजन प्रजापति निवासी मोहल्ला कुंवरगढ़, सागर, सुमित निवासी मोहल्ला थान सिंह थाना सुनगढ़ी बताया। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन पांडेय ने बताया कि आरोपियों का मेडिकल कराने के बाद शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन