फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youths beat women in Panchayat, video goes viral

Pilibhit News: पंचायत में युवकों ने महिलाओं को पीटा, वीडियो वायरल

Sun, 10 Sep 2023 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 10 Sep 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Youths beat women in Panchayat, video goes viral
कलीनगर। मेड़ का विवाद निपटाने के लिए स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में चल रही पंचायत में युवकों ने महिलाओं को बुरी तरह पीट दिया। रविवार को मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि पुलिस इस मामले में एक सप्ताह पूर्व दोनों पक्षों पर कार्रवाई होने की बात कह रही है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो माधोटांडा क्षेत्र के गांव नौजल्हा नंबर दो का बताया जा रहा है। मेड़ के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। मामले के तूल पकड़ने के बाद प्रधान व जिला पंचायत सदस्य के पति व अन्य नेता पंचायत में मामले को सुलटाने पहुंचे। पंचायत शुरू होने पर एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष की महिलाओं को भरी पंचायत में पीटना शुरू कर दिया। हालांकि मौजूद लोगों ने बीच बचाव कराया। पूरे मामले का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसओ अचल कुमार का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed