फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kanya Pujan and Swaroop Sajja program held at Shishu Mandir

Pilibhit News: शिशु मंदिर में कन्या पूजन एवं स्वरूप सज्जा कार्यक्रम आयोजित

Thu, 15 Oct 2026 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 15 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Kanya Pujan and Swaroop Sajja program held at Shishu Mandir
मझोला। स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती शिशु मंदिर में कन्या पूजन एवं स्वरूप सज्जा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य धनपाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित करके किया।
विज्ञापन



कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूपों में सजकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं। निर्णायक मंडल ने विशेष रूप से दुर्गा एवं हनुमान स्वरूपों की सज्जा, भाव-भंगिमा, प्रस्तुति और आत्मविश्वास का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया। निर्णायकों ने विजेताओं को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजिका सुरेखा मौर्य का विशेष योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed