फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youths attacked shopkeeper and vandalized his shop in Pilibhit

पीलीभीत: मामूली विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश, दुकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, तलवारें लहराईं

Tue, 26 Sep 2023 06:40 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Sep 2023 06:40 AM IST
सार

पीलीभीत के माधोटांडा में 10 से अधिक युवकों ने शहनबाज की दुकान पर हमला कर दिया। आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ की। दुकान में काम करने वाले दीपक को पीटा। बचाए आए शहनबाज से भी मारपीट की।इससे बाजार में भगदड़ मच गई। 

विज्ञापन
Youths attacked shopkeeper and vandalized his shop in Pilibhit
दुकान के बाहर जुटी भीड़, तलवार लेकर खड़ा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के माधोटांडा कस्बे में सोमवार को मामूली विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई। दूसरे पक्ष के कई युवक तलवारें और लाठियां लेकर दुकान पर पहुंचे और वहां काम करने वाले एक युवक को पीट दिया। साथ ही दुकान में तोड़फोड़ की। घटना से बाजार में भगदड़ मच गई। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


माधोटांडा कस्बे के मुख्य मार्ग पर शहनबाज अली की टेंट और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। दुकान पर कस्बे का ही दीपक गिरि काम करता है। दीपक का कहना है कुछ दिनों से एक संगठन से जुड़े युवक दुकान पर आकर कहासुनी कर रहे थे। सोमवार को भी करीब 10 बजे उक्त युवक दुकान पर पहुंचे तो दुकान स्वामी ने सख्ती करके उन्हें वहां से हटा दिया। इसकी पुलिस से भी शिकायत की गई।

विज्ञापन

शहनबाज ने किया बचाने का प्रयास

करीब पांच घंटे बाद एक दर्जन युवक हाथ में तलवारें, डंडे लेकर दुकान पर पहुंच गए। अंदर घुसकर तोड़फोड़ करने के साथ ही दीपक को पीट दिया। शहनबाज ने उसे बचाने की कोशिश की तो उन्हें भी पीटा गया। करीब 20 मिनट तक दोनों पक्षों में मारपीट होती रही। हमलावरों के हाथ में तलवारें देखकर बाजार में भगदड़ मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीन युवकों को पकड़ लिया। घटना के बाद युवक के पक्ष में दुकान स्वामी और दूसरे समुदाय के लोग एकत्र हो गए। मामले को सांप्रदायिक रंग देता देख पुलिस ने सख्ती की। भीड़ को हटाने के बाद बाजार में पुलिस तैनात कर दी गई है।

एसओ माधोटांडा अचल कुमार ने बताया कि किसी बात को लेकर युवक से मारपीट की गई। दुकान में तोड़फोड़ भी हुई है। शांति व्यवस्था कायम है। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को सक्रिय किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed