फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth shot dead after minor dispute in Bisalpur Pilibhit

Pilibhit: बीसलपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने शुरू की हमलावर की तलाश

Sat, 24 Sep 2022 11:45 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 24 Sep 2022 11:45 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि मामूली विवाद में गांव निवासी शिवेंद्र गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। विवाद गांव से करीब 100 मीटर दूर स्थित देवहा नदी के किनारे शुक्रवार रात 11 बजे हुआ था। शिवेंद्र मछलियों को पकड़ने के लिए नदी में जाल लगाने गया था।

विज्ञापन
Youth shot dead after minor dispute in Bisalpur Pilibhit
युवक की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीसलपुर के गांव करखेड़ा में मामूली विवाद के चलते देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मामूली विवाद में गांव निवासी शिवेंद्र गौतम (20) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। विवाद गांव से करीब 100 मीटर दूर स्थित देवहा नदी के किनारे शुक्रवार रात 11 बजे हुआ था। बताया जा रहा है कि शिवेंद्र मछलियों को पकड़ने के लिए नदी में जाल लगाने गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि वहीं गांव का गौरव उर्फ अरुण गंगवार पहुंच गया और शिवेंद्र को 315 बोर के तमंचे से गोली मार दी। गोली शिवेंद्र के सीने में बाईं ओर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर भाग गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed