{"_id":"6b01f4d124096d4a2d048774","slug":"bku-launches-a-campaign-against-the-arbitrary-actions-of-sugar-mills-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-173822-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चीनी मिलों की मनमानी को लेकर भाकियू ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चीनी मिलों की मनमानी को लेकर भाकियू ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
मांगों लेकर आक्रोशित भाकियू कार्यकर्ता। स्रोत- संगठन
पीलीभीत। चीनी मिलों की मनमानी, किसानों के बकाया भुगतान और ग्रामीण क्षेत्रों की जनसमस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को यूनियन के पदाधिकारियों ने जिला गन्ना अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि सात दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। यूनियन ने 26 नवंबर को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मंडल स्तर पर रात्रि पड़ाव करने का भी एलान किया।
ज्ञापन में बरखेड़ा चीनी मिल परिसर में गन्ने की ट्रॉलियों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था कराने की मांग की गई। यूनियन ने ग्रामीण क्रय केंद्रों पर प्रति ट्रॉली दो क्विंटल तक घटतौली और 200 से 300 रुपये की कथित अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए इसे तत्काल बंद कराने की मांग की। बरखेड़ा चीनी मिल पर किसानों का पुराना बकाया भुगतान 15 दिन के भीतर कराने , मिल से सड़ा नदी में छोड़े जा रहे प्रदूषित पानी व चिमनियों से निकलने वाले काले धुएं पर रोक लगाने, बीसलपुर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र गरीबों को अपात्र घोषित किए जाने के मामलों व शौचालय संबंधी समस्याओं का समाधान कराने और खराब धान की फसल का निष्पक्ष सर्वे कराने की मांग की। आरोप लगाया कि कुछ लेखपाल ग्राम प्रधानों के इशारे पर पक्षपात कर रहे हैं। जिला मीडिया प्रभारी गुरजीत सिंह विर्क ने कहा कि मिल प्रबंधन की लापरवाही से सड़कों पर गन्ने की ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग रही हैं। प्रशासन को इस मामले में तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।
मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो ने कहा कि सात दिन में समस्याओं का हल नहीं निकाला गया तो पूरे मंडल में आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी ने कहा कि समस्याओं के समाधान न कराने पर यूनियन किसानों की एकजुटता के साथ फैक्टरी बंद कराने को बाध्य होगी। संवाद