फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth scorched due to OHE line, hospitalized

Pilibhit News: ओएचई लाइन की चपेट में आकर युवक झुलसा, अस्पताल में भर्ती

Wed, 30 Oct 2024 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Youth scorched due to OHE line, hospitalized
पीलीभीत। रेलवे स्टेशन पर खड़ी ऑयल टैंकर ट्रेन पर चढ़ा युवक ओएचई लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे रेलवे स्टेशन के लाइन नंबर दो पर ऑयल टैंकर ट्रेन खड़ी थी। इसी दौरान एक युवक सीढ़ी के जरिये टैंकर पर चढ़ गया। किसी की नजर उस पर नहीं पड़ीं। युवक जैसे ही खड़ा हुआ, ऊपर से गुजरी ओएचई लाइन की चपेट में आकर दूर जा गिरा। तेजी से आवाज आई, तो जीआरपी और आरपीएफ के सिपाही मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर स्टेशन अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से झुलसे युवक के बारे में जानकारी मंडलीय अधिकारियों को दी गई। आरपीएफ ने घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। आरपीएफ इंस्पेक्टर शहनवाज हुसैन ने बताया कि झुलसे युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed