{"_id":"6599a72dc2827ea1eb09acb5","slug":"youth-returning-from-in-laws-house-dies-under-suspicious-circumstances-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-10363-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ससुराल से लौटे युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ससुराल से लौटे युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
पूरनपुर। पत्नी की विदा न करने पर युवक का ससुरालियों से विवाद हो गया। घर लौटने पर युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। घुंघचाई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घुंघचाई थाना के गांव जितौरिया टांडा निवासी ओमकार ने बताया कि उनके पुत्र संजय (25) की शादी दो साल पहले गांव लाह निवासी नरेश की पुत्री अनुपम उर्फ शिल्पी से हुई थी। शिल्पी रक्षाबंधन पर मायके गई थी। इसके बाद ससुराल नहीं आई। पांच जनवरी को संजय पत्नी की विदा कराने ससुराल गया था। आरोप है कि ससुर नरेश व सास गुड्डी ने संजय को प्रताड़ित किया और शिल्पी की विदा करने से इन्कार कर दिया।
शनिवार को ओमकार अपने रिश्तेदारों को लेकर संजय की सुसराल पहुंचे और बहू की विदा करने को लेकर नरेश से बातचीत करने लगे। इसी बीच संजय बाइक से ससुराल से घर आ गया। घर आते ही उसकी हालत खराब हो गई। परिजन उसे गांव कसगंजा में एक डॉक्टर के यहां ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घुंघचाई एसओ कपिल कुमार ने बताया कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही साफ होगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।