{"_id":"5d431b558ebc3e6cdc3ac5b3","slug":"youth-pilibhit-news-bly3708173170","type":"story","status":"publish","title_hn":"यंगस्टर्स में छाया खुद को बूढ़ा दिखाने का शौक फेस एप से बुजुर्ग बनकर खुश हो रहे हैं युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यंगस्टर्स में छाया खुद को बूढ़ा दिखाने का शौक फेस एप से बुजुर्ग बनकर खुश हो रहे हैं युवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बुढ़ापे मेें हम कैसे दिखेंगे, सिर पर और चेहरे पर झुर्रियों की अनगिनत रेखाएं होंगी, सिर से बाल उड़ चले होंगे, सीधे चल पाएंगे या किसी का सहारा लेंगे, ऐसी कई सारी बातें इन दिनों युवाओं के दिमाग में घूम रही हैं। वैसे बुढ़ापे का डर तो सबको सताता है, लेकिन इन दिनों युवाओं में बुजुर्ग दिखने की होड़ मची है। आजकल युवा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित फेस एप के जरिए अपने सुंदर चेहरे को बुढ़ापे की झुर्रियों में बदल रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ शेयर भी किया जा रहा है।
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित ऐसे कई एप हैं, जो युवाओं को लुभा रहे हैं। इनमें से फेस एप ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है। इन दिनों किशोर और युवा वर्ग इस पर जुटा पड़ा है। इस एप से वह यह देख रहे कि जब वे 60 से 70 साल के हो जाएंगे तो कैसे दिखेंगे? सोशल मीडिया पर बुढ़ापे की इन तस्वीरों पर कुछ अलग तरह के कमेंट भी मिल रहे हैं। कोई तो इसे भयंकर बीमारी बता रहा है तो कोई कह रहा हम 50 साल आगे आ गए। इस तस्वीर में चेहरे की झुर्रिंयां हो या बाल सभी हू-ब-हू मिल रहे हैं। भविष्य की ये तस्वीरें लोगों को चौंकाने का काम ही नहीं कर रही हैं, बल्कि ठहाके भी लगवा रहीं हैं। जो कोई भी इन तस्वीरों को देखता है वह अपने मोबाइल फोन में इस्तेमाल के लिए एप की जानकारी जरूर लेता है।
खुद को बूढ़ा देखकर हो गया शॉक्ड
मुझे फ्यूचर में जाने का शौक है, ऐसे तो जा नहीं सकते। इसीलिए एप के जरिए अगर फ्यूचर लुक देखने को मिल जाए तो इसमें बुराई क्या है। मैं अपने लुक को देखकर कर तो खुद शॉक्ड हो गया।
विज्ञापन
- मनोज गंगवार
एक नया एक्सपीरियंस मिला
खुद को बुढ़ापे के लुक में देखना एक नया एक्सपीरियंस है। मैं बहुत एक्साइटेड भी हुआ कि मैं बूढ़ा होने पर कैसा लगूंगा। इसलिए मैंने इसे यूज किया है।
- मोहित सक्सेना