फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth not only young people, but also elderly people

बच्चे, जवान ही नहीं बुजुर्गों ने भी किया योग 

Wed, 21 Jun 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 21 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Youth not only young people, but also elderly people
बच्चे, जवान ही नहीं बुजुर्गों ने भी किया योग
विश्व योग दिवस पर बुधवार का दिन जिला योगमय हो गया। बच्चे और जवान ही नहीं बुजुर्गों ने भी योगाभ्यास कर योग के महत्व को परिभाषित किया। प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने प्रशासन की ओर से गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में योग किया। इसके अलावा सरकारी व गैरसरकारी संस्थाओं, स्कूलों व कॉलेजों में भी योग किया गया। शहर के गांधी स्टेडियम में बुधवार सुबह योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, शहर विधायक संजय गंगवार, डीएम शीतल वर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। योग गुरु संजय अग्रवाल सीए ने योग का महत्व बताते के साथ योगाभ्यास कराया। प्रशासन के इस कार्यक्रम में आम लोग शामिल नहीं हुए। स्कूली बच्चों के सहारे योग कार्यक्रम की औपचारिकता पूरी कराई। कार्यक्रम का संचालन ड्रमंड कॉलेज के प्रधानाचार्य श्यामा कुमार ने किया, जबकि प्रभारी डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने आभार व्यक्त किया। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्यपाल गंगवार, एडीएम अजयकांत सैनी, उनकी पत्नी ऋतु सैनी, एसडीएम सदर पूर्णिमा सिंह, एसपी देवरंजन वर्मा, एएसपी रोहित मिश्रा आदि मौजूद रहे। पतंजलि योग समिति की ओर से स्प्रिंगडेल कॉलेज में योग हुआ। गायत्री परिवार की अनन्या ने योग व उसके लाभ के बारे में बताया। योगाचार्य मोहम्मद यूसुफ, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. प्रमोद, नरेंद्र पाल सिंह, ओमप्रकाश ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। इसमें विधायक संजय गंगवार, डॉ. पीडी सिंह, सरोज जगोता, हेमंत जगोता आदि मौजूद रहे। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से संतराम सरस्वती शिशु मंदिर में सेवा केंद्र इंचार्ज बीके रीमा व बीके  शांति द्वारा राजयोग कराया गया। जिला अस्पताल स्थित आयुष विंग में लगे योग शिविर में योग विशेषज्ञ योगाचार्य डॉ. पलाश शर्मा द्वारा योगाभ्यास कराया गया। यहां सीएमएस डॉ. आरसी शर्मा, डॉ. ओमप्रकाश मौर्या मौजूद रहे। ललित हरि आयुर्वेदिक महाविद्यालय के सभागार में ट्रेनर डॉ. विकास गुप्ता ने योगाभ्यास कराया। प्राचार्य डॉ. प्रकाश चंद्र सक्सेना ने योग के महत्व की जानकारी दी। इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सक केएन यादव, डॉ. केपी वर्मन, डॉ. आरबी यादव, डॉ. रविंद्र यादव, डॉ. गुरमीत, डॉ. साधना शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जीआरपी थाने में इंचार्ज थाना प्रभारी नेपाल सिंह के नेतृत्व में योगाभ्यास कराया गया। बीसलपुर रोड स्थित चौपाल सागर व जिरौनिया स्थित ई-चौपाल में हुए शिविर में साधकों को योगाभ्यास कराने के साथ उनको योग से होने वाले फायदों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेजों में भी सिखाया गया योग   
चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुए योग कार्यक्रम में प्रधानाचार्य वीरेंद्र मिश्र के नेतृत्व में योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान योग के महत्व की जानकारी दी गई। इस मौके पर ब्रजेंद्र अग्रवाल, करुणा शंकर शुक्ला आदि रहे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में योग प्रशिक्षिका पुष्पा दत्त ने छात्राओं को योगासनों का अभ्यास कराया। यहां प्रधानाचार्य बबितारानी, उप प्रधानाचार्य रेनू सक्सेना समेत शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शिक्षिकाओं व छात्राओं को योगाभ्यास से होने वाले लाभ के बारे में बताया। कार्यक्रम प्रधानाचार्य मिथिलेश पांडेय के नेतृत्व में हुआ। संतराम सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर व संतराम सरस्वती शिशु मंदिर में योग आसनों का अभ्यास कराया गया। यहां प्रधानाचार्य ओमप्रकाश दीक्षित भी मौजूद रहे। केंद्रीय विद्यालय में योग कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम शीतल वर्मा ने किया। प्रधानाचार्य एमजेड निगार ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया। गुरुनानक पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करनापुर शाहगढ़ में योगाचार्य कृष्णऔतार कंसल ने योगासन कराए गए। प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, प्रबंधक कुलविंदर सिंह रहे। चौधरी निहाल सिंह इंटर कॉलेज ऐमी में योग प्रशिक्षक बाबूलाल जायसवाल व बहादुर सिंह रावत ने योग का अभ्यास कराया। यहां प्रबंधक दिग्विजय सिंह, प्रधानाचार्य वीरेशपाल गंगवार, दुर्गेश आर्य आदि मौजूद रहे। अकबर खान चेरिटेबिल ट्रस्ट के उप कार्यालय पर योगाचार्य डॉ. पलाश ने योगाभ्यास कराया। नेहरू इंटर कॉलेज गुलड़िया भिंडारा में प्रशिक्षक सुरेश चंद्र यादव ने विभिन्न योगों का अभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसबी जवानों ने किया योग            
ललौरीखेडा स्थित एसएसबी की 49वीं वाहिनी के मुख्यालय पर योग कार्यक्रम हुआ। कमांडेंट दिलबाग सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। योग ट्रेनर मोहम्मद यूसुुफ ने जवानों व उनके परिवारों को योगाभ्यास कराया। यहां कमांडेंट चिकित्सा डॉ. केजी कबुई,  कमाडेंट रजनीश कुमार मोरल, सहायक कमाडेंट संचार अनिल कुमार जोशी समेत अधिकारियों व जवानों मौजूद रहे। एसएसबी के क्षेत्रीय मुख्यालय पर भी योग कार्यक्रम हुआ। यहां एसएसबी के उप महानिरीक्षक एसके दास की मौजूदगी में अधिकारियों व जवानों को योगाभ्यास कराया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed