{"_id":"6315112cfdebaa7bcf034335","slug":"youth-murdered-in-the-garden-by-slitting-his-throat-pilibhit-news-bly496594145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग में युवक की गला काटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग में युवक की गला काटकर हत्या
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली के गांव रोहनिया में रहने वाले प्रमोद की शनिवार रात सिर में बांका मारकर हत्या कर दी गई। प्रेमिका ने रात में फोन करके प्रमोद को बाग में बुलाया। जैसे ही वह बाग में पहुंचा प्रेमिका के पति, उसके रिश्तेदारों ने प्रमोद को पकड़ लिया और हत्या कर दी। सुबह प्रमोद का शव घर के पास एक बाग में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए गांव के ही पति-पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया।
रोहनिया गांव के सूबेदार राठौर ने बताया कि उनका 23 वर्षीय पुत्र प्रमोद बीसलपुर निगोही रोड पर टेंपो चलाता था। शनिवार रात लगभग 10 बजे वह अपने कमरे में सोने चला गया था। रात करीब 12 बजे घर से कुछ दूरी पर आम के बाग में कुछ लोगों का शोर सुनाई दिया। जिस पर ग्रामीण वहां पहुंच गए। सूबेदार भी वहां पहुंचे तो देखा कि प्रमोद का रक्तरंजित शव पड़ा है। उसकी गर्दन में पीछे से धारदार हथियार से वार करने के निशान थे। गर्दन के आगे भी निशान थे। पास में ही प्रमोद की चप्पलें और उसका मोबाइल फोन पड़ा था।
कुछ ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने प्रमोद की चीख भी सुनी थी। वह बाग की तरफ आए मगर उन्हें आता देख हमलावर भाग गए। ग्रामीणों का कहना है कि टार्च की रोशनी में उन्होंने भागते हुए हमलावरों को पीछे से देखा, इसलिए पहचान नहीं सके। सूचना पर बीसलपुर कोतवाल प्रवीन कुमार मौके पर पहुंचे। शव को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पिता सूबेदार की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्याकांड की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घर में प्रमोद की पत्नी कांति देवी, बच्चे कमल किशोर, बिट्टो, संजना के अलावा मां, बाप व तीन भाई व एक बहन हैं।
विज्ञापन
बहनोई और भाइयों के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश
पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव के ही रिजवान व उसकी पत्नी फूलबानो का प्रमोद के घर आना जाना था। बताते हैं कि प्रमोद के फूलबानो से संबंध हो गए। इसका पता रिजवान को चल गया। तब रिजवान ने प्रमोद को मारने की योजना बना ली। इसके लिए रिजवान ने अपने बहनोई फिरासत हुसैन निवासी गैली थाना खुदागंज शाहजहांपुर और भाई रईस व जहीर को रात में बुलाया। रात करीब पौने बारह बजे फूलबानो ने प्रमोद को फोन किया। जिसके बाद वह बाग में पहुंच गया। यहां घात लगाए बैठे हमलावरों ने बांके से हमला कर प्रमोद की हत्या कर दी।
‘हत्याकांड का खुलासा हो गया है। साक्ष्यों के आधार पर गांव के ही पति-पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।’
- दिनेश पी., एसपी

बीसलपुर के गांव रोहनिया का घटना स्थल। संवाद- फोटो : PILIBHIT

प्रमोद का फाइल फोटो।- फोटो : PILIBHIT