फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth missing missing job in Jordan

जॉर्डन में नौकरी करने गया का युवक लापता

Fri, 30 Jun 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 30 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के जालसाज ने खीरी के एक युवक को टूरिस्ट बीजा थमाकर विदेश में नौकरी करने भेज दिया। इसके बदले जालसाज ने ढाई लाख रुपये ठगे थे। जॉर्डन गया युवक पिछले करीब एक साल से लापता है। शुक्रवार को युवक की मां पीलीभीत एसपी से मिली और मदद की गुहार लगाई। गोला (लखीमपुर खीरी) के पंजाबी कॉलोनी निवासी रविंदर कौर ने एसपी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उसका एक बेटा पवनदीप सिंह है। उनके बेटे पवनदीप को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर सेहरामऊ उत्तरी के कजरी निरंजनपुर गांव निवासी जालसाज ने गुरदीप ने ढाई लाख रुपये ठग लिए। छह जुलाई 2017 को ढाई लाख रुपये लेने के बाद उसे टूरिस्ट बीजा पर जॉर्डन भेज दिया। उससे यह भी कह दिया कि जॉर्डन पहुंचकर बीजा फाड़ देना। टूरिस्ट बीजा होने के कारण पीड़ित के बेटे पवनदीप को जॉर्डन में रहने व नौकरी करने को लेकर काफी दिक्कत हुई। उसने करीब एक साल पहले इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। पिछले करीब एक साल से पवनदीप न तो अपने घर लौटा और न ही उससे कोई संपर्क हो सका है। पवनदीप की मां ने जालसाज के पास जाकर इसकी जानकारी करनी चाही तो उसने मारपीट कर भगा दिया। आसपास के लोगों से पता लगा कि आरोपी पहले भी कई युवकों को विदेश भेजने के नाम पर ठग चुका है। थाना पुलिस से उसकी साठगांठ रहती है। इसके चलते कार्रवाई नहीं होती है। पीड़ित ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि कबूतरबाजी का मामला प्रतीत हो रहा है। आरोपी के खिलाफ सेहरामऊ थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। इस मामले को समझने के लिए वह खुद आरोपी के गांव जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed