{"_id":"66ccd99d278ea1bac20114f4","slug":"youth-found-unconscious-along-the-railway-line-got-admitted-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-121512-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रेलवे लाइन किनारे बेसुध मिला युवक, कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रेलवे लाइन किनारे बेसुध मिला युवक, कराया भर्ती
विज्ञापन
बरखेड़ा। गांव प्रतापपुर के पास रेलवे लाइन किनारे एक युवक बेसुध पड़ा मिला। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना क्षेत्र के गांव बस्थना निवासी दुर्गेश कुमार रविवार को दिन में तीन बजे घर से निकला था। देर रात तक घर न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। सोमवार सुबह युवक गांव प्रतापपुर के निकट रेलवे लाइन के किनारे बेसुध पड़ा मिला। सूचना के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि दुर्गेश नशा करता है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद

26जेएनडी19-रजबाहा रोड पर बैंक के बाहर खड़े बाइक। संवाद
विज्ञापन