{"_id":"66510bc4fb244d028a0cd994","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-family-members-accuse-him-of-murder-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-116829-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
विज्ञापन
गांव कनपरा में मृतक के परिजनो से वार्ता करती पुलिस । संवाद
बिलसंडा। थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की घर में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव कनपरा निवासी अंकित (32) की शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के पिता विनोद तिवारी ने बताया कि पुत्र और उसकी पत्नी अलग मकान में रहते हैं। बृहस्पतिवार की शाम अंकित भीकमपुर के बाजार से सब्जी लाने गया था। पीछे अज्ञात युवक घर पर आया। बाद में पुत्र की विषाक्त पदार्थ खिलाकर और गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पिता का आरोप है पुत्र की हत्या में उसके करीबी ही शामिल हैं।
सूचना पर मौके पर सीओ विशाल चौधरी और इंस्पेक्टर अजय कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद