{"_id":"68a21a9250d7ad838b0f5537","slug":"youth-dies-family-alleges-murder-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-142006-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Sun, 17 Aug 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव चौसरा निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार सुबह गजरौला मार्ग स्थित अमरा मोड़ के पास पानी भरे गड्ढे से उसका शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान मिथुन (27) पुत्र नत्थू लाल राना के रूप में हुई। परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
गांव चौसरा निवासी नत्थू लाल राना ने बताया कि उनका बेटा मिथुन मझोला क्षेत्र के एक फार्म हाउस पर चालक था। 15 अगस्त की शाम वह घर लौट रहा था। इसी दौरान गजरौला रेलवे क्रॉसिंग के पास गांव के दो युवकों ने उसे रोक लिया और साथ बैठकर शराब पी। मिथुन ने तीन सौ रुपये खर्च कर शराब भी मंगाई थी।
इस बीच शाम साढ़े सात बजे तक पिता से उसकी बातचीत होती रही, लेकिन रात आठ बजे के बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद से परिवार का उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह गांव का एक युवक मिथुन का बैग लेकर उसके घर पहुंचा। जब परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी, जिससे संदेह और गहरा गया। रविवार सुबह राहगीरों ने गजरौला मार्ग पर पानी से भरे गड्ढे में शव उतराता देखा।
सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे और शव की पहचान मिथुन के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने गांव के दोनों युवकों पर शराब पीने के बाद धक्का देने की आशंका जताई। जिससे उसकी मौत हो गई।
कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ हो सकेगा। वहीं, मृतक के घर में पिता नत्थू लाल, मां सुशीला देवी, बहनें नीतू व प्रियांशी और भाई अंकित का रोते-रोते बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस को इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।