फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth dies during treatment after snakebite.

Pilibhit News: सांप के डसने से युवक की उपचार के दौरान मौत

Thu, 17 Sep 2026 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Youth dies during treatment after snakebite.
गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव दियूरी निवासी 35 वर्षीय प्रेम कुमार की सांप के डंसने के बाद इलाज के दौरान मंगलवार रात बरेली के अस्पताल में मौत हो गई। परिजन शव को घर ले आए और पुलिस को सूचना देकर पोस्टमाॅर्टम कराने की मांग की।
विज्ञापन

गांव दियूरी निवासी सुंदर लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र प्रेम कुमार चार सितंबर को गांव के तालाब पर गया था। इसी दौरान सांप ने उसके पैर में डंस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल पीलीभीत लेकर पहुंचे। वहां से चिकित्सकों ने उसे अग्रवाल अस्पताल पीलीभीत रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर परिजन बेहतर उपचार के लिए उसे बरेली के अस्पताल ले गए थे। जहां उपचार के दौरान मंगलवार रात प्रेम कुमार की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed