{"_id":"6587239ec080eef8400823e8","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-truck-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-9723-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में काम से आ रहे बाइक सवार युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां एक युवक रिंकू को मृत घोषित कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के देशनगर खपरैल गौटिया निवासी 34 वर्षीय रिंकू पुत्र सीताराम शनिवार दोपहर बाइक से रेलवे स्टेशन तिराहा से नौगवां चौराहा की तरफ किसी काम से जा रहे थे। उसके साथ थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के राजीव कॉलोनी निवासी दोस्त नितिन कुमार भी था। छतरी चौराहे के पास शनिवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद काफी भीड़ एकत्र हो गई।
सूचना पुलिस को दी गई तो थाना सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया, जबकि नितिन का इलाज किया जा रहा है। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी संजीव शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।