फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth dies after being hit by tanker in Jehanabad

Pilibhit News: जहानाबाद में टैंकर की चपेट में आकर युवक की मौत

Sun, 07 Jan 2024 10:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by tanker in Jehanabad
जहानाबाद। हरिद्वार नेशनल हाईवे पर पट्टी सियाबाड़ी के निकट टैंकर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जहानाबाद के मोहल्ला काजी टोला निवासी रवि शंकर उर्फ पक्की 28 पुत्र पंडित उमाशंकर व रूपेश कुमार सक्सेना उर्फ रिंकू रविवार को शाम करीब साढ़े सात बजे शहर से लौट रहे थे। हरिद्वार नेशनल हाईवे पर पट्टी सियाबाड़ी गांव के पास पीछे से आ रहे टैंकर ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे बाइक चला रहे रवि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रूपेश घायल होगया। सूचना पर पुलिस व गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। इंस्पेक्टर मुकेश शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर शव को हाईवे से हटवाकर जाम खुलवाया। हादसे के बाद रवि के घर में कोहराम मच गया। रवि व रूपेश मित्र थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed