फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth climbed on water tank in Kanshi Ram Colony created drama for four hours in Pilibhit

Pilibhit News: कांशीराम कॉलोनी में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, चार घंटे तक किया ड्रामा

Tue, 06 Feb 2024 05:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Feb 2024 05:44 PM IST
सार

कांशीराम कॉलोनी में पानी की टंकी पर चढ़कर युवक ने चार घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा किया। बताया गया कि युवक मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस कर्मियों ने समझाकर उसे नीचे उतारा। 

विज्ञापन
Youth climbed on water tank in Kanshi Ram Colony created drama for four hours in Pilibhit
टंकी पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत की कांशीराम कॉलोनी में मंगलवार को पानी की टंकी पर चढ़कर युवक ने चार घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा किया। इस दौरान युवक को उतारने के लिए काफी प्रयास किए। मगर वह नहीं माना और टंकी पर चढ़े ही लोगों को गाली गलौज करता रहा। सूचना मिलने के बाद सुनगढ़ी पुलिस व एसडीएम देवेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। चार घंटे बाद उसे नीचे उतारा गया। 

विज्ञापन


सुनगढ़ी क्षेत्र के ईदगाह चौराहा स्थित कांशीराम कॉलोनी के रहने वाले फईम का पुत्र इलियास मानसिक रूप से बीमार है। उसका लंबे समय से परिजन उपचार भी करा रहे हैं। मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे वह लोगों को मोहल्ले में बनी पानी की टंकी के पास घूमता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद वह पानी की टंकी पर चढ़च गया। वह गाली गलौज भी करने लगा। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन


पहले तो मोहल्ले के लोगों ने उसे उतारने का प्रयास किया। इसके बाद मामले की सूचना सुनगढ़ी पुलिस को दी। सूचना पर असम चौकी इंचार्ज आयुष व सुनगढ़ी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर युवक नहीं उतारा। इसके बाद मौके पर एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। लगभग चार घंटे के बाद पुलिस के समझाने पर युवक नीचे उतरा। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन का झंडा तोड़ते हुए भी वीडियो वायरल
युवक ने एक कार व टंकी पर लगे धार्मिक झंडे को तोड़ दिया। जिसका वीडियो वायरल हुआ है। कुछ लोगों का आरोप था कि युवक को ऐसा काम करने से मना करने डांटा गया था। जिसके डर से वह टंकी पर चढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed