फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth Brutally Beaten After Being Tied to a Pole in Pilibhit

UP: पीलीभीत में खंभे से बांधकर युवक को बेरहमी से पीटा, घटना के बाद से लापता; परिवार ने पुलिस से लगाई गुहार

Sat, 28 Mar 2026 07:55 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 28 Mar 2026 07:55 AM IST
सार

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। इसका वीडियो वायरल हुआ है। वहीं घटना के बाद से युवक लापता है। उसके परिजनों ने नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। 

विज्ञापन
Youth Brutally Beaten After Being Tied to a Pole in Pilibhit
खंभे से बंधा पीड़ित युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पीलीभीत में तीन दिन से लापता बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पौटा कला निवासी युवक का वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग युवक को खंभे से बांधकर पीटते दिख रहे हैं। आरोप है कि उक्त लोग युवक को पीटने के बाद उसे बाइक तक ले गए और जबरन बैठा लिया। इसके बाद से युवक का पता नहीं चला। युवक के परिजनों ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे बरखेड़ा थाने में तहरीर दी है। पिटाई के वीडियो भी पुलिस को दिखाए हैं।

विज्ञापन

 
ग्राम पौटा कला निवासी शफीक शाह ने बताया कि उनका बड़ा पुत्र आरिफ (22 वर्ष) 24 मार्च की शाम करीब चार बजे गांव खमरिया के रास्ते स्टेशन की तरफ दौड़ लगाने जा रहा था। आरोप है कि तभी गांव के ही कुछ लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया। दस से बारह आरोपियों ने आरिफ को बीच रास्ते में एक खंभे से रस्सी के सहारे बांध दिया और लात-घूसों व डंडों से उसे पीटा।  

विज्ञापन

नामजद आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर 
शफीक शाह के अनुसार आरोपी, उनके बेटे को अधमरी हालत में जबरन बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए। आरिफ का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले शफीक शाह ने बरखेड़ा थाने में नामजद तहरीर दी है। 

उन्होंने बताया कि उनके पास पूरी घटना का वीडियो साक्ष्य के रूप में मौजूद है। पिता ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनके बेटे को जल्द से जल्द बरामद किया जाए और आरोपियों के खिलाफ कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाए। युवक के न मिलने और पीटने का कारण अभी पता नहीं चला है। फिलहाल पुलिस ने युवक की तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed