फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth activity in district.

Pilibhit News: छह सौ मीटर दौड़ में हसीब ने मारी बाजी

Sat, 22 Nov 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 22 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Youth activity in district.
बीसलपुर। प्राथमिक विद्यालय महादेवा में शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। इसमें बालक वर्ग की छह सौ मीटर दौड़ में हसीब ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अशोक शर्मा, चीनी मिल के उपसभापति नरेश शर्मा और सीनियर बेसिक शिक्षक के जिलाध्यक्ष भद्रपाल गंगवार ने मां शारदे का माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्राथमिक स्तर की बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में मोहसिन प्रथम, सागर द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में मैनाज प्रथम, महजबी दूसरे स्थान पर रहीं। सौ मीटर दौड़ में काशान प्रथम, मोहसिन द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में मैनाज प्रथम व महज़बी ने दूसरा स्थान पाया। उच्च प्राथमिक स्तर की सौ मीटर की दौड़ में मुकेश कुमार प्रथम और ईशु सिंह द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में गुड़िया प्रथम, खुशी द्वितीय रहीं। उच्च प्राथमिक स्तर में छात्र वर्ग की दो सौ मीटर की दौड़ में मुकेश प्रथम और मो. वारिस द्वितीय रहे। चार सौ मीटर की दौड़ में हरीश प्रथम, दीपक द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में महविश प्रथम और रीतिका ने दूसरा स्थान पाया। छह सौ मीटर दौड़ में हसीब प्रथम और दीपक वर्मा द्वितीय रहे।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर की छात्र वर्ग की लंबी कूद में आदिल ने प्रथम स्थान पाया। बालिका वर्ग में मैनाज प्रथम रहीं। उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में मुकेश प्रथम रहे। प्राथमिक स्तर की खोखो में महादेवा की टीम जीती। बालक वर्ग की खोखो में रिछोला सबल की टीम प्रथम रही। कबड्डी में रोहनिया की टीम प्रथम रही। समूह गान में उच्च प्राथमिक विद्यालय चुर्रा सकतपुर व लोक गीत में कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय विजेता रहे। प्रतियोगिताएं खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. हर्षित शर्मा की देखरेख में हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed