फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth activity in district.

नव प्रवाह महोत्सव : नृत्य, रंगोली और कार्यशाला में झलकी प्रतिभा

Mon, 10 Nov 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 10 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Youth activity in district.
उपा​धि महाविद्यालय में हो रहे नव प्रवाह में हुए अर्थशास्त्र कार्यशााला में जानकारी देते विशेषज् - फोटो : reasi news
पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय में आयोजित पांच दिनी शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव नव प्रवाह में शनिवार देर शाम रंगारंग कार्यक्रम हुए। लोक नृत्य और नृत्य प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का जादू बिखेरा। दूसरे दिन रविवार को रंगोली प्रतियोगिता और अर्थशास्त्र विभाग की कार्यशाला में सृजनात्मकता और बौद्धिक विमर्श का संगम दिखा।
विज्ञापन




नव प्रवाह महोत्सव के प्रथम दिन शाम को लोक नृत्य एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता एकल और दूसरे समूह नृत्य दो वर्गों में हुई। एकल नृत्य में माही, निहारिका, साक्षी वर्मा, यशिता मिश्रा, आरुषि, अपूर्वा, मयंक गंगवार, समृद्धि सक्सेना और मुस्कान बिष्ट आदि ने शानदार प्रदर्शन किया। समूह नृत्य में लिटिल एंजेल्स स्कूल, बेनहर पब्लिक स्कूल, बेनहर गुरुकुल पब्लिक स्कूल, एनटीटी नटराज अकादमी, वीरांगना अवंती बाई बालिका इंटर कॉलेज और प्राथमिक विद्यालय चौकी मंसाराम की टीमों ने भाग लिया। लकी ड्रा में बीए के छात्र संग्राम सिंह को एलईडी प्रदान की। निर्णायक मंडल में डॉ. सुगंध अग्रवाल एवं शिवानी अग्रवाल शामिल थीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राखी मिश्रा ने किया। आयोजन में डॉ. जितेंद्र नाथ मिश्रा का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

दूसरे दिन रंगोली और कार्यशाला का संगम
महोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद उत्तर प्रदेश-2047 विषय पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें लिटिल एंजेल्स स्कूल, वीरांगना अवंती बाई स्कूल, बेनहर स्कूल और उपाधि महाविद्यालय की टीमों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में उमा मलिक, सविता सिंह और मंजू सिंह रहीं। आयोजन में डॉ. शेफाली सक्सेना, डॉ. कविता कनौजिया और डॉ. विशाल सक्सेना का विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा दूसरे सत्र में अर्थशास्त्र विभाग ने डिजिटल कल्याणकारी राज्य का अर्थशास्त्र अवसर एवं चुनौतियां विषय पर कार्यशाला आयोजित की। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ प्रो. अंग्रेज सिंह प्राचार्य, गणपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सुल्तानपुर, डॉ. शिशुपाल राठौर असिस्टेंट प्रोफेसर, राजकीय महाविद्यालय भदपुरा, बरेली और सिराज शम्सी बेसिक शिक्षा विभाग से उपस्थित रहे।

उपाधि महाविद्यालय में हो रहे नव प्रवाह में हुए अर्थशास्त्र कार्यशााला में जानकारी देते विशेषज्

उपाधि महाविद्यालय में हो रहे नव प्रवाह में हुए अर्थशास्त्र कार्यशााला में जानकारी देते विशेषज्- फोटो : reasi news

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed