{"_id":"6903b6bd5d017051a8047eb4","slug":"youth-activity-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-147042-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लीड \nक्वार्टर और सेमीफाइनल मुकाबले संपन्न, आज फाइनल में भिड़ेंगे युवा खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लीड क्वार्टर और सेमीफाइनल मुकाबले संपन्न, आज फाइनल में भिड़ेंगे युवा खिलाड़ी
Fri, 31 Oct 2025 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी स्रोत : आयोजक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में चल रहे योनेक्स सनराइज सेकंड अप स्टेट सब जूनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-15 एवं अंडर-17) के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई। शुक्रवार को फाइनल मुकाबले होंगे।
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को देशभर से आए युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-15 और अंडर-17 बॉयज, गर्ल्स और मिक्स वर्ग के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार को खेले गए मैचों में आगरा की संघमित्रा गौतम ने मेरठ की गर्वित त्रिपाठी को मात दी, जबकि लखनऊ की अर्नवी पाठक ने कानपुर की संविका गुप्ता को हराया। इसी प्रकार आगरा के शुभम सोलंकी, मेरठ के आदित्य तोमर, नोएडा की अग्रिम सिंह और वाराणसी की अवनी शर्मा ने अपने-अपने वर्ग में शानदार जीत दर्ज की। डबल्स मुकाबलों में भी रोमांच रहा। लखनऊ, नोएडा, आगरा, प्रयागराज, झांसी और बरेली के खिलाड़ियों ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। कई जोड़ीदारों ने आखिरी क्षणों तक संघर्ष करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। बृहस्पतिवार को विशेष अतिथियों में प्रभारी अधीक्षण अभियंता (विद्युत) पंकज भारती, ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंध निदेशक देवेंद्र छाबड़ा और बेनहर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉ. परविंदर सिंह सैहमी शामिल रहे। इस मौके पर जिला बैडमिंटन संघ के अनिल महेंद्रु, राजेश सक्सेना, मनोज गंगवार आदि मौजूद रहे।
फाइनल मुकाबलों का रोमांच आज से
आयोजन सचिव मनोज गंगवार ने बताया कि शुक्रवार सुबह से फाइनल मुकाबले शुरू होंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे और विजेताओं को सम्मानित करेंगे।