फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth activity in district.

Pilibhit News: पलास एकेडमी रुद्रपुर ने 72 रनों से स्टार इलेवन कलीनगर को दी मात

Sun, 28 Dec 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 28 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Youth activity in district.
कलीनगर के रामलीला मैदान मैच खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत आयोजक। - फोटो : कटरा जैन मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। स्रोत: मंदिर कमेटी
माधोटांडा। कलीनगर के रामलीला मैदान पर क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया है। इसमें यूथ क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-तीन के दूसरे मुकाबले में पलास एकेडमी रुद्रपुर ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

रविवार को पलास एकेडमी रुद्रपुर और स्टार इलेवन के बीच मैच हुआ। पलास एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए निर्धारित 16 ओवर में दीपचंद ने 43, ब्रजेश ने 39, बंटा ने 27 रनों की बदौलत 196 रन बनाए। कलीनगर की तरफ से आकाश पांडेय ने चार, निखिल ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार इलेवन कलीनगर के आकाश पांडेय 53, सावन 20 रन के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सके। रुद्रपुर टीम के गेंदबाज दीपचंद, हिमांशु और अनिल ने दो-दो विकेट, रहीस और राय सिंह ने एक-एक विकेट झटके। इस तरह रुद्रपुर ने मैच जीत लिया। ओमवीर विश्वकर्मा ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बल्लेबाज दीपचंद को दिया। निर्णायक मंडल में ओमवीर और दीपक, कमेंटरी अरविंद यादव और अनुज पांडेय ने की। इस दौरान नगर व क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed