फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Young players showcase their mettle in the Under-14 cricket trials.

Pilibhit News: अंडर-14 क्रिकेट ट्रायल में युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sun, 28 Sep 2025 09:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 09:14 AM IST
विज्ञापन
Young players showcase their mettle in the Under-14 cricket trials.
बदायूं। जिले के युवा क्रिकेटरों ने शनिवार को अंडर-14 आयु वर्ग की टीम के लिए हुए ट्रायल में जमकर पसीना बहाया। बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन के आयोजन में 21 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ी अब लखनऊ के सहारा स्टेडियम में आयोजित होने वाली इंटरजोन प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


क्रिकेट अंडर-14 आयु वर्ग का ट्रायल श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के मैदान पर दोपहर में आयोजित हुआ। बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देशन में यह ट्रायल हुआ। इसमें शहर के अलावा वजीरगंज, इस्लामनगर, सहसवान, मुजरिया और म्याऊं से आए खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की क्षमताओं का परिचय दिया। चयनकर्ताओं ने यश मसीह, ध्वनित भारद्वाज और शाहिद के खेल को खास तौर पर सराहा। कई खिलाड़ियों ने अपनी जबरदस्त गेंदबाजी और बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। समिति अध्यक्ष रविंद्र मोहन सक्सेना ने ट्रायल से पहले सभी खिलाड़ियों का परिचय लिया और उनका हौसला बढ़ाया। बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन की रविवार को होने वाली बैठक में चयनित खिलाड़ियों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed