फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Young man sitting at a shop shot under suspicious circumstances.

Pilibhit News: दुकान पर बैठे युवक को संदिग्ध हालात में लगी गोली

Wed, 26 Aug 2026 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Young man sitting at a shop shot under suspicious circumstances.
बीसलपुर के भसुंडा चौराहे पर बंद पड़ी दुकानेंसंवाद - फोटो : 1
पूछताछ में परिजनों ने पहले एक, फिर चार लोगों पर लगाया आरोप, पेट और पैर में लगे छर्रे, सीएचसी के बाद बरेली रेफर कराकर ले गए परिजन
विज्ञापन

बीसलपुर। बेनीपुर मार्ग स्थित भसुंडा चौराहे पर मंगलवार सुबह घर के बाहर परचून की दुकान पर बैठा युवक संदिग्ध परिस्थितियोंं में गोली लगने से घायल हो गया। उसके पेट और पैर में छर्रे लगे। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी के बाद बरेली रेफर कराकर ले गए। पुलिस की पूछताछ में परिजन ने पहले गांव के एक युवक और बाद में दूसरे गांव के चार लोगों पर गोली चलाने का आरोप लगाया। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
भसुंडा निवासी 40 वर्षीय श्यामाचरण गंगवार भसुंडा चौराहे पर स्थित देसी शराब की दुकान पर सेल्समैन है। चौराहे पर ही उनके घर के बाहरी हिस्से में परचून की दुकान भी है। कुछ दूरी पर उनके पिता की बल्ली की दुकान है। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे श्यामाचरण घर के बाहर अपनी दुकान पर बैठे रहे। इस दौरान उनको गोली लगी। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। सूचना पर पुलिस ने अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन

पहले परिजन ने पुलिस को बताया कि गांव का एक युवक दुकान पर आया था और किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद उसने श्यामाचरण पर गोली चला दी। घटना के बाद वह मौके से भाग गया। अस्पताल में जब पुलिस ने परिजनों से जानकारी की तो उन्होंने अपने बयान को बदल दिया और आरोप लगाया कि पड़ोसी गांव चौसरा के दो-तीन लोग बाइक से दुकान पर आए और किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद उनमें से एक व्यक्ति ने श्यामाचरण पर तमंचे से ही गोली चला दी। गोली उनके पेट में लगी और कुछ छर्रे दाएं पैर में भी लगे। इसके बाद आरोपी पैदल चौसरा की ओर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि घायल के बेहोशी की हालत में होने के कारण पुलिस उससे पूछताछ नहीं कर सकी। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें बरेली के निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों के अनुसार, घायल की हालत खतरे से बाहर है। संवाद
---
आरोपों के बाद पुलिस ने एक को हिरासत में लिया
घटना के बाद परिजनों ने गांव के जिन लोगों पर गोली चलाने का आरोप लगाया। पुलिस ने दबिश देकर उनमें से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया और कोतवाली लाकर पूछताछ की। पुलिस की जांच में सामने आया कि परिजन के बताए अनुसार, घटना के समय उसकी लोकेशन किसी अन्य स्थान पर मिली है। हालांकि पुलिस गांव के उस युवक की तलाश में जुटी है, जिसका नाम परिजन ने पहले बताया था। इधर, जिस स्थान पर गोली चलने की बात कही जा रही है। वहां और उसके आसपास सीसी कैमरे न लगे होने से घटना की स्थिति स्पष्ट करने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ रही है।

----
पुराने मुकदमे से भी जोड़ा जा रहा मामला
परिजन जिन लोगों पर गोली मारने का आरोप लगा रहे हैं। उनसे उनका पुराना मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस गोलीकांड का पुराने विवाद से सीधा संबंध सामने नहीं आया है। यह बात भी सामने आई है। पीड़ित और आरोपी पक्ष के अपने-अपने गांव में राशन कोटा भी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच को आगे बढ़ा रही है।
----
मुफ्त मसाले की पुड़िया मांगने पर विवाद की भी चर्चा
पुलिस की जांच में परिजन के अलग-अलग बयान सामने आए हैं। यह आशंका भी जताई गई है कि दुकान पर किसी व्यक्ति ने श्यामाचरण से मसाले की पुड़िया मुफ्त में मांगी होगी। मना करने पर विवाद बढ़ा और गोली चलने की घटना हुई। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


-----
घटना के बाद बंद हो गईं अधिकांश दुकानें
गोलीकांड की जानकारी होते ही भसुंडा चौराहे पर पुलिस की पूछताछ शुरू हो गई। पुलिस कार्रवाई और पूछताछ से बचने के लिए चौराहे की अधिकांश दुकानें बंद हो गईं।

----

घटना के बाद परिजनों से जानकारी जुटाई गई। शुरुआती जानकारी से घटना स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस गहनता से मामले की जांच रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। परिजनों ने फिलहाल कोई तहरीर भी नहीं दी है। जल्द ही घटना की हकीकत सामने लाई जाएगी।
- राहुल पांडेय, सीओ, बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed