फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   young man got electrocuted while repairing fan wire in Pilibhit

Pilibhit News: पंखे का तार सही करते समय लगा करंट, युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 01 Jun 2024 11:09 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Jun 2024 11:09 AM IST
सार

पीलीभीत के माधोटांडा में करंट लगने से एक युवक की जान चली गई। शुक्रवार रात को वह पंखे का तार सही कर रहा था, उसी वक्त उसे करंट लग गया।  

विज्ञापन
young man got electrocuted while repairing fan wire in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के माधोटांडा में हादसा हुआ है। घर में पंखे का तार सही करते समय अचानक करंट लगने से युवक अचेत होकर गिर गया। परिजन उसे लेकर आननफानन सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में चीत्कार मच गई।

विज्ञापन

 
माधोटांडा कस्बा निवासी गुड्डू (30) पुत्र बुंदन मजदूरी करते था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार देर रात गर्मी अधिक होने के चलते गुड्डू नहाने गया। कुछ देर बाद नहाकर आया तो बरामदे में लगे पंखे चलाने को कहा। परिजनों ने पंखे का तार खराब होने की बात कही। इसपर गुड्डू तार जोड़ने में जुट गया। तार सही करते समय करंट उतर आया। 
विज्ञापन


DEMU Train: बरेली सिटी-लालकुआं के बीच तीन जून से चलेगी विशेष डेमू ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
विज्ञापन
विज्ञापन


करंट झटका लगने से गुड्डू बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। हादसे के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग पहुंच गए। परिजन गुड्डू को लेकर माधोटांडा सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। एसओ अचल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed