{"_id":"697b68c063429fec3c0e7a0b","slug":"young-man-drank-poison-his-condition-is-serious-in-pilibhit-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: टीवी देखने को लेकर छोटे भाई से हुआ झगड़ा, गुस्से में युवक ने पी लिया जहर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: टीवी देखने को लेकर छोटे भाई से हुआ झगड़ा, गुस्से में युवक ने पी लिया जहर, हालत गंभीर
Thu, 29 Jan 2026 07:33 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 29 Jan 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र के भरतपुर कॉलोनी निवासी देवदास बैरागी के घर में बुधवार को टीवी देखने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद गंभीर घटना में बदल गया। बताया गया कि देवदास का छोटा पुत्र अनूप बैरागी टीवी पर अपना पसंदीदा सीरियल देख रहा था। इसी दौरान उसका बड़ा भाई शिवम बैरागी वहां पहुंचा और टीवी पर मूवी लगाने की बात कही, इसपर छोटे भाई ने एतराज जताया। इस बात को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर परिजनों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पिता देवदास बैरागी ने बड़े पुत्र शिवम को शांत करने की कोशिश की, लेकिन वह नाराज हो गया। गुस्से में आकर शिवम ने घर के दूसरे कमरे में जाकर विषाक्त पदार्थ पी लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा युवक का उपचार किया जा रहा है। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन