Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopard terror: two goats killed

Pilibhit News: तेंदुआ का आतंक, दो बकरियां मारीं

Wed, 18 Nov 2026 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 18 Nov 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Leopard terror: two goats killed
सेहरामऊ उत्तरी। जंगल से निकले एक तेंदुआ ने दो बकरियों पर हमला कर उन्हें मार डाला। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ शव छोड़कर गन्ने के खेत में छिप गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में तेंदुआ का आतंक बना हुआ है। हमीरपुर निवासी धनीराम और मनीराम अपनी बकरियां चरा रहे थे, तभी तेंदुआ ने उन पर हमला कर दिया। तेंदुआ दोनों बकरियों के शव खींचने लगा लेकिन ग्रामीणों के शोर से वह भाग गया। सोमवार रात करीब आठ बजे हरिपुर ताल्लुके चांदपुर गांव के पास भी तेंदुआ देखा गया, जिससे ग्रामीणों में खलबली मच गई। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। रेंजर सामाजिक वानिकी खुटार दिनेश बडोला ने बताया कि ग्रामीणों को जागरूक किया गया है। टीम लगातार निगरानी कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed