{"_id":"6afc9ef24804a2743200842f","slug":"kanha-gaushala-inaugurated-in-the-city-atmosphere-turns-devotional-with-sankirtan-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-173527-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शहर में कान्हा गौशाला का शुभारंभ, संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शहर में कान्हा गौशाला का शुभारंभ, संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
Wed, 18 Nov 2026 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
कान्हा गौशाला शुभारंभ पर आयोजित संकीर्तन में शामिल लोग। स्रोत- नगर पालिका प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। गोपाष्टमी के पावन पर्व पर मंगलवार को नगर पालिका परिषद पीलीभीत की ओर से ग्राम मीरापुर सियाबाड़ी पट्टी में नवनिर्मित कान्हा गौशाला का भव्य शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी आलोक कुमार, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने संयुक्त रूप से विधि-विधान के साथ गौशाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित भगवन्नाम संकीर्तन ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में भव्य संकीर्तन का आयोजन हुआ। मंडल के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान का गुणगान किया। भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण गूंज उठा। उपस्थित श्रद्धालु भक्ति के रंग में सराबोर नजर आए।
इस मौके पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार, सभासद साकेत सक्सेना, निर्मल सिंह टीटू, वतनदीप मिश्रा, विपिन गंगवार, चैतन्य गंगवार, सुनीता सिंह, अवतार सिंह, शिवम श्रीवास्तव आदि सहभागिता की।
विज्ञापन
गौशाला नगर में गौसेवा और गौसंरक्षण की दिशा में नगर पालिका परिषद की महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। कार्यक्रम में वक्ताओं और उपस्थित लोगों ने गौसेवा के महत्व पर जोर देते हुए निराश्रित गोवंश के संरक्षण और देखभाल के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बताई।
अंत में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कार्यक्रम में शामिल अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।