फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   young man death in in-laws house in pilibhit

Pilibhit News: पत्नी-बच्चों के साथ ससुराल गए युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 02 Jun 2023 05:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 02 Jun 2023 05:17 PM IST
सार

बरखेड़ा का रहने वाला युवक गुरुवार को पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल गया था। वहां रात में उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
young man death in in-laws house in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के न्यूरिया में गुरुवार को अपनी ससुराल आए बरखेड़ा निवासी युवक श्रीकृष्ण की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


बरखेड़ा क्षेत्र के गांव का युवक थाना न्यूरिया क्षेत्र स्थित अपनी ससुराल गया था। जहां उसकी देर शाम मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बरखेड़ा के गांव परेवा अनूप निवासी श्रीकृष्ण (24) पुत्र चोखेलाल की शादी आठ वर्ष पहले न्यूरिया क्षेत्र के गांव मोहनपुर से हुई थी। गुरुवार को वह अपनी पत्नी गीता देवी व दो बच्चों के साथ ससुराल में गया था। वहां रात में संदिग्ध परिस्थतियों में उसकी मौत हो गई। सूचना पर शुक्रवार सुबह श्रीकृष्ण के घर वाले मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को नहीं दी थी सूचना 

परिवार वालों ने बताया कि श्रीकृष्ण का पत्नी और ससुराल वालों से पहले से ही विवाद चलता आ रहा है। मौत रात में ही हो गई थी, लेकिन परिजनों ने सूचना नहीं दी। गांव के नंदलाल जो उनके रिश्तेदार हैं, ने फोन करके सूचना दी। परिवार वालों ने बताया कि श्रीकृष्ण के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान हैं। इससे साफ पता चल रहा है कि मरने से पहले उसकी किसी से मारपीट हुई है। 

न्यूरिया एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि छानबीन में पता चला कि पत्नी से विवाद के चलते युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। लेकिन परिवार वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इसलिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई पता चल जाएगी। उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed