फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   You will not have to pay ration after getting your thumb implanted, officials will investigate

Pilibhit News: अंगूठा लगवाकर राशन न देना पड़ेगा भारी, अधिकारी करेंगे जांच

Wed, 27 Sep 2023 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 27 Sep 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
You will not have to pay ration after getting your thumb implanted, officials will investigate
पीलीभीत। शासन के आदेश के अनुसार उचितदर की दुकान पर एक दिन में 300 राशनकार्ड धारकों को ही गल्ला देना है। इसके अनुपालन के लिए अब अभियान शुरू किया जा रहा है। टीमेंं औचक छापा मारकर इसकी पड़ताल करेंगी। दरअसल, जिले में इस तरह की शिकायतें मिल रही हैं कि कोटेदार तीन से अधिक लोगों के अंगूठे लगवा लेते हैं, लेकिन राशन कुछ लोगों को ही देते हैं।
विज्ञापन

उचित दर दुकानों पर एक दिन में 300 लोगों को ही राशन देने के आदेश हैं। इसके अलावा एक भी कार्ड दर्ज नहीं किया जाएगा। इस आदेश के बाद भी कई दुकानदार एक दिन में 300 से अधिक लोगों के अंगूठा लगवा लेते हैं। इसके बाद मनमाने ढंग से बुलाकर राशन दिया जाता है। इसको लेकर कई बार लोगों को राशन ही नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

राशन न मिलने की शिकायत पर जांच में मामला सामने भी आया था। इसको लेकर अब अगस्त माह में हुए वितरण को लेकर पूरे जिले में जांच पड़ताल को शुरू किया गया है। इसमें एक दिन में दर्ज राशन कार्ड धारकों की संख्या को देखा जाएगा। जिस दुकान पर 300 से अधिक पाए जाएंगे। उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार ने बताया किसी भी दशा में वितरण से पहले आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया जाएगा। ऐसा पाया जाता है तो कार्रवाई होगी। अगस्त में हुए वितरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed