फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Yellow lights will be installed in school vehicles

Pilibhit News: स्कूली वाहनों में लगाई जाएंगी पीली लाइटें

Fri, 13 Dec 2024 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Yellow lights will be installed in school vehicles
पीलीभीत। कोहरे की वजह से होने वाले हादसोंं की रोकथाम के लिए एआरटीओ ने सभी स्कूली वाहनों में फॉग (पीली) लाइटें लगवाने का निर्देश स्कूल प्रबंधकों को दिया है। पीली लाइटें न लगे होने पर वाहनों चालकों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुल 274 वाहन स्कूलों के लिए पंजीकृत है। इसमें से 12 वाहनों की फिटनेस अभी नहीं है। एआरटीओ ने नोटिस जारी कर जल्द ही इनकी फिटनेस पूरी करने के निर्देश दिए हैं। फिटनेस का काम जल्द पूरा न करने पर इन वाहनों का पंजीकरण भी निरस्त होगा। साथ ही फिटनेस पूरा न होने तक संचालन पर रोक लगाई है।
विज्ञापन

एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह के समय कोहरा आने से दृश्यता काफी कम हो जाती है। स्कूली वाहन किसी हादसे का शिकार न हों, इसके लिए स्कूल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं। कहा गया कि स्कूल वाहन में पीले लाइटें लगवाई जाएं। साथ ही वाहन के चारों ओर रिफ्लेक्टर लगवाया जाए। वाहनों के इंडीकेटर व लाइटें चेक कर ही वाहनों का संचालन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed