फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Year Ender 2024 Major News in Pilibhit encounter three terrorists killed

Major News 2024: पीलीभीत में 30 वर्षों बाद हुई बड़ी मुठभेड़... तीन आतंकी ढेर; ये घटनाएं भी रहीं सुर्खियों में

Tue, 31 Dec 2024 12:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 31 Dec 2024 12:13 PM IST
सार

Pilibhit Major News 2024: पीलीभीत के पूरनपुर में पंजाब और यूपी पुलिस ने 23 दिसंबर को साझा कार्रवाई करते हुए तीन खालिस्तान समर्थक आतंकियों को मार गिराया। जिले में यह साल की सबसे बड़ी घटना रही। 

विज्ञापन
Year Ender 2024 Major News in Pilibhit encounter three terrorists killed
Pilibhit encounter - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में छिटपुट घटनाओं से पूरे साल परेशान रहने वाली पुलिस ने साल के अंत में तीन खालिस्तान समर्थक आतकियों को मार गिराया। नब्बे के दशक में चरम पर रहे आतंकवाद के सफाए के बाद यह बड़ी मुठभेड़ मानी जा रही है। कुंडली खंगालने पर कई बड़े आतंकियों के नाम सामने आए हैं। फर्जी पासपोर्ट और वीजा का खेल भी सामने आया है। हालांकि अब मुठभेड़ के बाद जुड़ रहे तारों को सुलझाना और आतंकी नेटवर्क का राजफाश करना पुलिस के सामने चुनौती है। आतंकियों के मददगारों का मकसद क्या था... यह भी बड़ा सवाल बना हुआ है। 

विज्ञापन


23 दिसंबर को हुई थी मुठभेड़ 
पंजाब के गुरदासपुर जिले के कलानौर थाने की बख्शीवाल पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंकने के बाद आतंकी वरिंदर सिंह उर्फ रवि, जसनप्रीत उर्फ प्रताप सिंह, गुरविंदर सिंह पूरनपुर पहुंचे थे। 20 से 21 दिसंबर के बीच तीनों हरजी होटल में ही रुके थे। 23 दिसंबर को तड़के पुलिस मुठभेड़ में तीनों मारे गए थे। मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकियों का इंग्लैंड में बैठा मददगार कुलबीर सिंह उर्फ सिद्ध बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़ा आतंकी है।

विज्ञापन

अमरिया पुलिस की कार्यशैली रही सुर्खियों में
एक पुराने मामले में न्याय की गुहार लगाने पहुंची युवती के विषाक्त पदार्थ खाने के बाद मौत की घटना भी काफी सुर्खियों में रही थी। मौत से पूर्व युवती के वायरल हुए वीडियो में अमरिया पुलिस पर गंभीर आरोप लगे थे। मामला सुर्खियों में रहा था। इसके बाद जांच में लापरवाही मिलने पर अमरिया के तत्कालीन थाना प्रभारी को निलंबित भी किया गया था।

अलविदा 2024: गोलीकांड से दहला बरेली, गूगल मैप ने ली जान, साइको किलर गिरफ्तार; तस्वीरों में देखें कैसे बीता साल

इंडो-नेपाल सीमा पर नहीं बन सके चेक पोस्ट
इंडो-नेपाल बॉर्डर की खुली सीमा होने के चलते अवैध गतिविधियां हावी रही। इसकी रोकथाम के लिए पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने लगातार बैठक कर रूपरेखा भी तैयार की। सुरक्षा बंदोबस्त को बेहतर करने के लिए सीमावर्ती क्षेत्र में पांच नए चेक पोस्ट बनाने का निर्णय लिया गया। मंजूरी भी मिली, लेकिन साल के अंत तक चेकपोस्ट बन नहीं सके। इससे खुली सीमा पर निगरानी करना चुनौती बना रहा।

साल भर होती रहीं चोरी-लूट की घटनाएं, खुलासे भी हुए
पुलिस की सख्ती के बीच बदमाश लूट की घटनाओं को अंजाम देते रहे। साल भर में कई घटनाएं सामने आईं। पूरनपुर से मैगलगंज मार्ग पर किराना व्यापारी के घर बदमाशों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। खुलासा न होने पर व्यापारी परिवार ने पलायन की चेतावनी भी दी। जहानाबाद क्षेत्र में बाइक सवार सराफा व्यापारी से लूट की घटना के साथ ही कुंडल लूट की करीब 10 से अधिक घटनाएं सामने आईं। पुलिस की कई टीमों ने सीसीटीवी कैमरों और माध्यमों से घटनाओं का शीघ्र खुलासा भी किया।

युवती की निर्मम हत्या की घटना का खुलासा भी चर्चाओं में रहा
एक माह पूर्व बरखेड़ा क्षेत्र में नौगवां पकड़िया की एक युवती की निर्मम हत्या की घटना की उलझी गुत्थी पुलिस ने तत्परता के साथ सुलझाई। मौके पर मिले पत्र के आधार पर प्रेमी युवक को पुलिस ने पकड़ा, लेकिन जांच पर हकीकत सामने आई। इसके बाद युवती के संपर्क में रहा दूसरा प्रेमी उसका कातिल निकला। पुलिस ने घटना का सफल खुलासा कर आरोपी को जेल भेज दिया। यह मामला काफी दिन तक चर्चाओं में रहा।

विज्ञापन

मुठभेड़ में गो-तस्कर और अन्य मामलों के आरोपी भी घायल
मुठभेड़ में तीन आतंकियों के मारे जाने की घटना के अलावा भी जिले में कई मुठभेड़ हुईं। गो-तस्करों और अन्य मामलों के आरोपी मुठभेड़ में लंगड़े हो गए। पूरे वर्ष में 10 के करीब मुठभेड़ हुई, इनमें पूरनपुर क्षेत्र में संख्या अधिक रही।

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में हुए सराहनीय प्रयास
आईजीआरएस समेत अन्य पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में पीलीभीत पुलिस कई बार अव्वल आई। एसपी ने शिकायतों के नियमित निस्तारण पर जोर दिया। नवंबर माह में भी जोन में पीलीभीत पुलिस शिकायतों के निस्तारण में पहले स्थान पर ही।

नशेड़ी पुलिसकर्मियों पर लगाई लगाम
आमजन को बेहतर वातावरण देने की जिम्मेदारी रखने वाली पुलिस पर चंद पुलिसकर्मियों की हरकतों से दाग भी लगते रहे। बरखेड़ा थाने में तैनात रहे एक उप निरीक्षक ने शराब के नशे में हंगामा किया। घर में घुसकर परिजनों से अभद्रता भी की। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस अफसर हरकत में आए और दरोगा को निलंबित भी किया गया। इसके अलावा पुलिस लाइन में शराब पीने के मामले में एसपी ने कड़ा रुख अपनाया और सिपाही को बर्खास्त भी कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed