{"_id":"64e64cfa877002ac9a05e869","slug":"x-rays-are-not-being-done-at-tb-center-for-two-months-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-3112-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: टीबी सेंटर पर दो महीने से नहीं हो रहे एक्स-रे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: टीबी सेंटर पर दो महीने से नहीं हो रहे एक्स-रे
Wed, 23 Aug 2023 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 23 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
जिला क्षय रोग केंद्र पर बन्द पड़ा एक्सरे कक्ष । संवाद
पीलीभीत। जिला क्षय रोग केंद्र पर आने वाले मरीजों की जांचें भी यहीं होती हैं। यहां एक्स-रे की भी सुविधा है, लेकिन दो माह से एक्स-रे फिल्म न होने से कक्ष में ताला लगा है। ऐसे में जांच के बाद मरीजों को एक्स-रे के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। इससे मरीजों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
टीबी रोगियों के इलाज के प्रति सरकार गंभीर है। तमाम योजनाएं चलाकर 2025 तक टीबी को खत्म करने दावा किया जा रहा है। मगर अव्यवस्थाओं के चलते रोगियों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षय रोग केंद्र पर रोजाना 50-60 मरीज चेकअप के लिए पहुंचते हैं। इनमें से लगभग पांच मरीजों को एक्स-रे की जरूरत होती है।
टीबी मरीजों के लिए जिला क्षय रोग केंद्र पर एक्स-रे मशीन है, लेकिन दो माह से फिल्म न होने की वजह से मरीजों के एक्स-रे नहीं हो पा रहे हैं। मरीज घंटाें इंतजार के बाद डॉक्टर को दिखा पाते हैं। इसके बाद अगर उन्हें एक्स-रे की जरूरत होती है, तो मेडिकल कॉलेज भेज दिया जाता है। जहां भीड़ अधिक होने के बाद अक्सर मरीजों को बिना एक्स-रे कराए ही लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
कई बार भेजी जा चुकी है डिमांड
टीबी अस्पताल से एक्स-रे फिल्म की डिमांड कई बार मुख्यालय से की जा चुकी हैै। इसके बावजूद दो माह से एक्स-रे कक्ष में ताला लगा है। अधिकारी भी डिमांड भेजने के बाद अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन:
एक्स-रे फिल्म नहीं है, इसके लिए कई बार डिमांड भेजी जा चुकी है। जल्द ही फिल्म उपलब्ध हो जाएगी। हालांकि मरीजों के एक्स-रे मेडिकल कॉलेज में कराए जा रहे हैं। - डॉ. हरिदत्त नेमी, जिला क्षय रोग अधिकारी