{"_id":"6af35e7a7f82ffdd570b8f8f","slug":"wrestlers-from-nepal-haryana-and-punjab-showed-their-skills-in-the-majhola-festival-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-173014-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मझोला महोत्सव में नेपाल, हरियाणा और पंजाब के पहलवानों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मझोला महोत्सव में नेपाल, हरियाणा और पंजाब के पहलवानों ने दिखाया दमखम
Tue, 10 Nov 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
मझोला महोत्सव में शुभारंभ के मौके पर पहलवानों से हाथ मिलाते अतिथि। स्रोत आयोजक
- फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। मझोला महोत्सव 2026 में आयोजित भव्य दंगल में नेपाल, हरियाणा और पंजाब से आए पहलवानों ने अपने दमखम और शानदार दांव-पेच से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। पहलवानों के बीच हुए मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। तालियों और उत्साह के बीच पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया।
दंगल का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य सुधीर गुप्ता ने किया। इस दौरान प्रांत संपर्क प्रमुख उमेश कुमार, जयशान्त्री देवी मंदिर के महंत राजेश वाजपेयी और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान शाहजहांपुर जिला प्रभारी संजीव प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। नेपाल, हरियाणा और पंजाब से आए पहलवानों के बीच हुए मुकाबले दंगल का मुख्य आकर्षण रहे। अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने अपनी शारीरिक क्षमता, फुर्ती और पारंपरिक कुश्ती के दांव-पेच से दर्शकों को बांधे रखा। अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय पारंपरिक कुश्ती और ग्रामीण खेल संस्कृति को जीवित रखने के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। आयोजक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह ने अतिथियों, पहलवानों, दर्शकों और सहयोगकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मझोला महोत्सव के माध्यम से नगर की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ खेल और सामाजिक एकता को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।