{"_id":"688914c65440f1d9a4057dc8","slug":"wrestlers-from-amariya-dominated-the-wrestling-competition-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-140722-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दंगल में अमरैया के पहलवानों का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दंगल में अमरैया के पहलवानों का रहा दबदबा
Wed, 30 Jul 2025 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
संतोषी देवी माता मंदिर परिसर में दंगल में जोरअजमाइश करते पहलवान। संवाद
पूरनपुर। नागपंचमी पर गांव अमरैया कलां में देवीस्थान पर पहलवानों ने दंगल में जोर अजमाइश की। इसमें अमरैया कलां के पहलवानों का दबदबा रहा। इस अवसर पर लगे मेले में सर्पदंश के 21 पीड़ितों के बंध काटे गए।
दंगल में गांव अमरैया कलां के जसवीर कुशवाहा ने गांव के ही अनिकेत कुशवाहा ने खमरिया पट्टी के मुकेश कुमार को पटखनी दी। गांव नवदिया के प्रियांश कुशवाहा ने खमरिया पट्टी के मुकेश कुमार को, पवन कुशवाहा ने गांव धर्मापुर के शिवम कुमार को, जसवीर कुशवाहा ने नवदिया धनेश के गौरव पासवान को, निखिल यादव ने लोहरपुरी के आकाश को, लोहरपुरी के सत्यपाल ने धर्मापुर के रोहित को और धर्मापुर के रोहित ने गांव लोहरपुरी के करन को पटखनी दी। इनके अलावा अन्य पहलवानों ने भी दंगल में जोर अजमाया। कई दंगलप्रेमी भिड़ंत देखने आए।
इसके अलावा सर्पदंश से पीड़ित 21 लोगों के बंध काटे गए। कार्यक्रम में ओमकार कुशवाहा, हरभजन सिंह, रामप्रसाद, ख्यालीराम, श्याम बिहारी, सरोज यादव, वासुदेव कुशवाहा, विजयकुमार, जगदीश प्रसाद, फूलचंद, वीरपाल, चेतराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
कई जगह हुए दंगल के आयोजन
न्यूरिया। ब्लाॅक मरौरी के पंडरी गांव में नाग पंचमी के अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर में दंगल आयोजित किया गया। इसमें बच्चों को कुश्ती के दांव-पेंच सिखाए गए। शहर के टनकपुर हाईवे स्थित संतोषी देवी माता स्थित मंदिर परिसर में दंगल का आयोजन भी किया गया। शहर, जहानाबाद समेत आसपास गांवों के पहलवानों ने दांव पेंच अजमाए। संवाद