फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Worker's body found on Indo-Nepal border

नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 19 के निकट भारतीय नागरिक का शव मिला

Sat, 16 Jul 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Worker's body found on Indo-Nepal border
घटना की जानकारी के बाद नो मैंस लैंड क्षेत्र में पहुंचे ग्रामीण - फोटो : PILIBHIT
गभियासराय/कलीनगर (पीलीभीत)। भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 19 के निकट दो सौ मीटर नेपाल सीमा के अंदर शुक्रवार शाम चार बजे बूंदीभूड़ गांव निवासी बालम्रत राजभर (55) का शव लहूलुहान अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही ग्रामीण पहुंच गए। कुछ देर बाद सीमावर्ती चौकी की एसएसबी और पुलिस की टीम पहुंची। नेपाल पुलिस भी पहुंच गई और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के सीमावर्ती गांव बूंदीभूड़ निवासी बालम्रत राजभर मजदूरी करते थे। अक्सर नेपाल में भी जाना लगा रहता था। बृहस्पतिवार को वह मजदूरी के सिलसिले में नेपाल गए थे लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजन ने नेपाल में ही रुक जाने की आशंका जताई। शुक्रवार को नो मैंस लैंड के निकट घास काटने पहुंचे नेपाली नागरिक ने लहूलुहान शव पड़ा देखा। इसके बाद जानकारी भारतीय क्षेत्र में हुई। जानकारी होने पर बालम्रम के परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

सूचना पर रमनगरा चौकी इंचार्ज रोहित कुमार, एसएसबी के जवान और तहसीलदार जनार्दन भी पहुंच गए लेकिन घटना नो मैंस लैंड से दो सौ मीटर नेपाल की सीमा में होने के चलते अंदर नहीं जा सके। नेपाल की एपीएफ फोर्स के अलावा सुरक्षा से जुड़े जवान ही वहां पहुंचे। करीब एक घंटे की पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी के बाद नेपाल के कंचनपुर एसपी से वार्ता हुई है। शरीर पर कोई घाव या अंदरूनी चोटें नहीं पाई गई। नेपाल में पोस्टमार्टम हो रहा है। क्षेत्रीय पुलिस को जानकारी जुटाने के निर्देश दिए जाएंगे। दिनेश कुमार पी., एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed