फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Work according to the intention of the government or cover the sack-bed: Minister of State

सरकार की मंशा के अनुरूप काम करें या बोरिया-बिस्तर समेट लें ः राज्यमंत्री

Mon, 25 Apr 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Work according to the intention of the government or cover the sack-bed: Minister of State
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सौ दिन की कार्ययोजना की समीक्षा को लेकर राज्य मंत्री (गन्ना विकास एवं चीनी मिल) संजय सिंह गंगवार ने रविवार को जिले के अफसरों के साथ गांधी सभागार में बैठक की। राज्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि सरकार की मंशानुरूप कार्य करें या फिर जिले से बोरिया-बिस्तर बांध लें। बेसिक शिक्षा विभाग, आपूर्ति विभाग, बिजली, डूडा, पीडब्ल्यूडी के अफसर राज्यमंत्री के निशाने पर रहे। उनके पास पहुंची संबंधित विभागों की शिकायतों से भी अफसरों को अवगत कराया।
विज्ञापन

बैठक में राज्यमंत्री ने बेसिक शिक्षा विभाग में लंबे अरसे से एक ही पटल पर जमे बाबुओं को हटाने के निर्देश दिए। बीएसए से यहां तक कहा कि अगर उनका मन नहीं लग रहा तो बता दें। प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थियों से पैसे मांगने की शिकायत पर पीओ डूडा की लताड़ लगाई। एडीएम एफआर राम सिंह गौतम से उनके कार्य अपने पास रखने को कहा। खस्ताहाल सड़कों और बिजली कनेक्शन के नाम पर हो रही वसूली पर खास नाराजगी जताई। बोले कि ऐसे लाइनमैन को तत्काल हटाया जाए। वसूली करने वालों पर कार्रवाई हो।
विज्ञापन

जिला पंचायत से बिना नक्शा पास बनाए गए बरातघरों की सूची मांगी और कहा कि इनपर तत्काल बुलडोजर चलवाया जाए। राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा है कि जनता के कार्यों को प्राथमिकता मिले। इसलिए सुबह साढ़े नौ बजे कार्यालय पहुंचे। बैठक के आखिर में कहा कि मई में ट्रांसफर खुल रहे हैं। जिसका मन काम में न लग रहा हो तो बता दे। एडीएम एफआर से कहा कि पूर्व में जितने आवास आवंटित हुए उनकी जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्ति विभाग से कहा कि जितने अपात्रों के राशन कार्ड हैं, सबको निरस्त किया जाए। डीएम पुलकित खरे ने कहा कि अधिकारी सुबह साढ़े नौ बजे पहुंचे और दो घंटा जन सुनवाई जरूर करें। बैठक में सीडीओ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, एडीएम एफआर राम सिंह गौतम, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
टनकपुर हाईवे : निर्माण के लिए जिम्मेदार एजेंसी पर होगी एफआईआर
राज्यमंत्री ने सड़कों के मुद्दे पर बात की। कहा कि टनकपुर हाईवे की सड़क खराब है। उसे बनाने के लिए चुनाव से पहले टेंडर हुआ मगर काम अभी तक शुरू नहीं हुआ। निर्माण एजेंसी पर एफआईआर दर्ज कराई जाए। बेनहर स्कूल वाली सड़क बनवाने के निर्देश दिए।

मछली पकड़ने के आरोप में रेंजर ने एक लाख मांगे
पीटीआर में एक व्यक्ति को मछली पकड़ने के आरोप में रेंजर ने पकड़ा था। उससे एक लाख रुपये मांगे। फिर 21 हजार पर आ गया। जब नहीं दिए तो उसने जुर्माने की रसीद काट दी। इसपर डीएफओ से जांच कराकर रेंजर के खिलाफ कार्रवाई को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed