फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wood from mango trees cut without permit recovered from sawmill

Pilibhit News: बिना परमिट के काटे आम के पेड़ों की लकड़ी आरा मशीन से बरामद

Sat, 20 Sep 2025 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Wood from mango trees cut without permit recovered from sawmill
पूरनपुर। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया में बगैर परमिट के आम के हरे पेड़ों के बाग का सफाया कर दिया गया। रातोंरात लकड़ी को नगर की आरा मशीन पर पहुंचा दिया गया। सामाजिक वानिकी की टीम ने आरा मशीन पर छापा मारकर आम के पेड़ों की लकड़ी बरामद कर ली है। टीम ने आरा मशीन सील कर दी है। ठेकेदार और बाग मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सिमरिया में आम के हरे भरे 10 पेड़ों का बगैर परमिट के कटान कर लिया गया। चिरान के लिए लकड़ी नगर में अखलाक की आरा मशीन पर छोड़ दी गई। उधर, सूचना पर सामाजिक वानिकी की टीम गांव सिमरिया पहुंची। वहां मिली जानकारी के बाद लकड़ी अखलाक की आरा मशीन से बरामद कर ली गई।
विज्ञापन

सामाजिक वानिकी के रेंजर सरवन लाल ने बताया कि बगैर परमिट के काटी गई लकड़ी को बरामद कर आरा मशीन को सील कर दिया गया है। बाग मालिक गांव घुंघचाई निवासी सौरभ पांडेय और लकड़ी ठेकेदार गांव शेरपुर कलां के असलम के खिलाफ केस काटा गया है। छापा मार कार्रवाई में डिप्टी रेंजर कपिल कुमार, वन रक्षक सुरजीत कुमार, विजेंद्र कुमार, आशीष कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में बगैर परमिट के हरे वृृक्षों का कटान नहीं रुक रहा है। बृहस्पतिवार को लकड़कट्टों ने कलीनगर तहसील के गांव पिपरिया संतोष में भी बगैर परमिट के आम और शीशम के पेड़ों का कटान किया था। सामाजिक वानिकी टीम ने लकड़ी भरी ट्रॉली को पकड़ लिया था। खेत स्वामी और ठेकेदार के खिलाफ केस काटा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed