{"_id":"588b87cd4f1c1b476fcf5bc0","slug":"won-the-first-three-muslim-legislators","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार जीते तीन मुस्लिम विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार जीते तीन मुस्लिम विधायक
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 27 Jan 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव 2007 में पहली बार जिले की चार में से तीन सीटों पर मुस्लिम विधायक जीते थे। बीसलपुर और पूरनपुर सीट पर बसपा के प्रत्याशी जीते थे जबकि शहर में सपा और बीसलपुर में भाजपा का प्रत्याशी जीता। बसपा को इस चुनाव में पहली बार जिले में दो सीटें मिली थीं। पूरनपुर की सीट बसपा ने सपा से छीनी थी। शहर सीट पर सपा के रियाज अहमद का कब्जा बरकरार रहा। भाजपा के पूर्व विधायक बीके गुप्ता दूसरे और बसपा के हेमराज वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। बीसलपुर में बसपा के अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू भाजपा के पूर्व विधायक रामसरन वर्मा को हराकर एक फिर विधायक बने। पूरनपुर में बसपा के अरशद खां ने जीते जिन्होंने कांग्रेस के वीएम सिंह हराया। निवर्तमान विधायक भाजपा के डॉ. विनोद तिवारी चौथे स्थान पर पहुंच गए। सपा के जयेश प्रसाद तीसरे स्थान पर रहे। बरखेड़ा सुरक्षित सीट पर पीतमराम और सुखलाल के बीच मुकाबला हुआ। इसमें भाजपा के सुखलाल विजयी रहे। यहां बसपा के रमेश राजा तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन