{"_id":"65ba425964639f249e0b670f","slug":"women-will-no-longer-have-to-run-womens-unit-shifted-to-mch-wing-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-111401-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: महिलाओं को अब नहीं होगा दौड़ना, एमसीएच विंग में शिफ्ट हुई महिला इकाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: महिलाओं को अब नहीं होगा दौड़ना, एमसीएच विंग में शिफ्ट हुई महिला इकाई
विज्ञापन
एमसीएच विंग भवन । फाइल फोटो
नए प्राचार्य के आने के बाद बदलने लगी मेडिकल कॉलेज की तस्वीर
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। महिलाओं को अब तक एमसीएच विंग में मात्र उपचार मिल रहा था। जांचें कराने के लिए पुरानी बिल्डिंग जाना पड़ता था। अब महिलाओं को यह चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। जांचें भी एमसीएच विंग में होंगी। नवागत प्राचार्य ने आते ही एमसीएच विंग में ही जांचें कराने की व्यवस्था कर दी है।
अभी गर्भवती महिलाओं की ओपीडी एमसीएच विंग के प्रथम तल पर की जा रही थी तो जांचें कराने के लिए उन्हें पुरानी बिल्डिंग में दोबारा आना पड़ता था। अब गर्भवती महिलाओं के सामान्य प्रसव, ऑपरेशन, पैथालॉजी और अल्ट्रासाउंड की सुविधा को एक छत के नीचे ही उपलब्ध कराए जाने के निर्देश किए गए है।
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ संगीता अनेजा ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो इसके लिए सभी व्यवस्थाओं को एक ही बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया है।