{"_id":"670eb09c9dc629fe7104dc48","slug":"women-were-made-aware-by-providing-necessary-information-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-124105-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: महिलाओं को जरूरी जानकारियां देकर किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: महिलाओं को जरूरी जानकारियां देकर किया गया जागरूक
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अमरिया ब्लॉक में मंगलवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।
शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अपर जिला जज व पूर्णकालिक सचिव सुनील कुमार द्वितीय ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, और योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंंने बताया कि भारत सरकार की ओर से राज्य महिला सशक्तीकरण मिशन के अंतर्गत महिलाओं में सकारात्मक छवि, आत्म विश्वास, सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति उत्पन्न करने के लिए वन स्टाप सेंटरों की स्थापना की गई है। जहां एक छत के नीचे पुलिस, कानूनी, मनोवैज्ञानिक सहायता, मध्यस्थता एवं बच्चों के लिए अल्पावास की व्यवस्था कराई जाती है।
शिविर में मौजूद चिकित्सकों ने महिलाओं को विभिन्न बीमारियों की जानकारी और बचाव के तरीके बताए। इस दौरान अपर जिला जज गीता सिंह व न्यायिक अधिकारी अनुकृति सिंह भी मौजूद रहीं।