फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women stole jewellery by engaging the jeweller in conversation.

Pilibhit News: सराफ को बातों में उलझाकर जेवर चोरी कर ले गईं महिलाएं

Fri, 25 Sep 2026 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 25 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Women stole jewellery by engaging the jeweller in conversation.
गजरौला। थाना क्षेत्र में सुहास रोड स्थित एक सराफ की दुकान पर बुधवार दोपहर खरीदारी के बहाने पहुंची दो महिलाओं पर पेंडल और एक जोड़ी बाली चोरी करने का आरोप है। सराफ का कहना है कि दुकान पर पहुंचीं महिलाओंं ने उसे बातों में उलझाया और जेवर लेकर भाग गई। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। चोरी किए गए जेवरों की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुहास रोड निवासी ज्वेलरी दुकानदार सर्वेश कुमार वर्मा ने दी तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे वह दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान दो महिलाएं ज्वेलरी खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचीं। दोनों ने काफी देर तक जेवर देखने के दौरान उन्हें बातचीत में उलझाए रखा। आरोप है कि इसी दौरान मौका पाकर महिलाओं ने एक पेंडल और एक जोड़ी बाली चोरी कर ली और वहां से निकल गईं। सर्वेश कुमार ने बताया कि शाम को दुकान बंद करने के बाद वह पीलीभीत स्थित बरहा कॉलोनी में अपने घर चले गए। घर पहुंचने पर उनकी बेटी ने दुकान में लगे सीसी कैमरों की फुटेज देखी।
विज्ञापन

फुटेज में दोनों महिलाओं के जेवर चोरी करने की घटना सामने आई। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह वह गजरौला थाने पहुंचे और दोनों अज्ञात महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि पुलिस ने सीसी फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। फुटेज की मदद से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed