{"_id":"67040f601cef2d6b2309cea4","slug":"women-staged-a-sit-in-protest-in-rahulnagar-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-123673-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: राहुलनगर में महिलाओं ने धरना देकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: राहुलनगर में महिलाओं ने धरना देकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
गांव राहुल नगर में धरने पर बैठी महिलाएं।स्रोत:प्रदर्शनकारी
पूरनपुर। धनाराघाट से खिरकिया बरगदिया तक पक्का तटबंध बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर भाकपा माले का बेमियादी धरना प्रदर्शन सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। तीसरे दिन धरना स्थल पर महिलाएं बैठीं।
भाकपा माले के जिला सचिव देवाशीष ने कहा कि सालों से नदी क्षेत्र में तबाही मचाए हुए है। मगर हर साल बाढ़, कटान से बचाने के लिए नाममात्र के काम कराकर करोड़ों की घपलेबाजी की जा रही है। चंदिया हजारा में पिछले साल चले बेमियादी धरना प्रदर्शन के दौरान नेताओं और अफसरों ने क्षेत्र को बचाने का वायदा किया। बावजूद इसके करोड़ों रुपये तटबंध बनाने और नदी के चेनेलाइजेशन में बहा दिए गए।
अब जबतक धनाराघाट से खिरकिया बागदिया तक स्थायी बांध नहीं बनता आंदोलन जारी रहेगा। सोमवार को धरने पर कांति देवी, सुशीला देवी, मुन्नी देवी ,अनीता देवी, सुनीता देवी, सुमित्रा देवी आदि बैठीं। संवाद
विज्ञापन
--
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायक, बीडीओ को सौंपा
पूरनपुर। शारदा नदी की तबाही से परेशान ट्रांस शारदा क्षेत्र के प्रधानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायक बाबूराम पासवान और खंड विकास अधिकारी शिरीष वर्मा को सौंपा।
ज्ञापन में क्षेत्र को बचाने को वृहद परियोजना तैयार कराकर कार्य कराने की मांग की गई। ज्ञापन पर चंदिया हजारा, शांतिनगर, विजयनगर, श्रीनगर, नगरिया खुर्द कलां आदि के प्रधान, बीडीसी सदस्यों के हस्ताक्षर हैं। संवाद