{"_id":"6738ece622b3e64b7f0e7444","slug":"women-need-to-be-awakened-to-awaken-people-gayatri-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-125723-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को जगाने के लिए महिलाओं का जागृत होना जरूरी : गायत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को जगाने के लिए महिलाओं का जागृत होना जरूरी : गायत्री
विज्ञापन
पीलीभीत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से जिला स्तरीय छात्रा सम्मेलन स्त्री शक्ति संगम का आयोजन नगर के वीरांगना अवंती बाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज पीलीभीत में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर तहसीलदार अर्चि गुप्ता, उपाधि महाविद्यालय के संस्कृत विषय की असिस्टेंट प्रोफेसर राखी मिश्रा, विभाग छात्रा प्रमुख गायत्री, जिला छात्रा प्रमुख नीतू, जिला प्रमुख डॉ. गौरव वर्मा, प्रधानाचार्य अजय चौहान ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
सदर तहसीलदार अर्चि गुप्ता ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी कार्य में पीछे नहीं हैं। प्रोफेसर राखी मिश्रा ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का मानना है कि छात्रशक्ति ही राष्ट्रशक्ति होती है। विभाग छात्रा प्रमुख गायत्री ने कहा कि लोगों को जगाने के लिए महिलाओं का जागृत होना जरूरी है।
एक बार जब वे अपना कदम उठा लेती हैं तो परिवार आगे बढ़ता है। गांव आगे बढ़ता है और राष्ट्र विकास की ओर उन्मुख होता है। कार्यक्रम का संचालन अभाविप की प्रिया शर्मा ने किया। इस मौके पर विभाग संयोजक जतिन भारती, जिला संयोजक अरुण पांडे, जिला सहसंयोजक आयुष मिश्रा, मरौरी नगर मंत्री कोमल गौतम, दीपाली, नीतू शुभम, आलोक आदि मौजूद रहे।